गोरखपुर -- हिन्दुस्तान का पहला होली / मुख्यमंत्री योगी की अनोखी होली |

गोरखपुर -- हिन्दुस्तान का पहला होली / मुख्यमंत्री योगी की अनोखी होली |


एंकर/वीओ – सीएम की अनोखी होली, सीएम ने गोरखपुर के आवाम के साथ खेली जमकर होली, वैसे तो होली पुरे देश में बड़े ही धूम धाम से मनाई जा रही है, लेकिन गोरखपुर की होली का अपना एक अलग ही अंदाज और मजा है, जी हां गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ जो की आज के दिन सब उच - नीच भेदभाव मिटा कर इस रंग में रंग जाते है, होली के रंग में क्या बूढ़े, क्या बड़े क्या बच्चे ,सभी इस रंग में रंग गए, हम आपको एक मुख्यमंत्री की होली दिखाने जा रहे है | एक ऐसा सीएम जिसका साल भर रूप सिर्फ राजनितिक  ही दिखता है, लेकिन आज होली की खुमार में ये भी रंग गए |
वी ओ -- पूरे देश में होली बड़े ही धूम धाम से मनाई जा रही है, गोरखपुर में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ घंटाघर से रथ पर भगवान नरसिंह की आरती करने के बाद उसी रथ पर सवार होकर कुछ दूर चलने के बाद उतर गए, क्योकि सुरक्षा के मद्देनजर वो आगे नहीं गए, लेकिन हर बार वो जब सांसद थे, तब महानगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभायात्रा में शामिल होते थे, ये शोभायात्रा घंटाघर से निकल कर लालडिग्गी, मिर्चापुर, और बक्शीपुर से होते हुए वापस पांडये हाता पर आकर समाप्त होगा, जिस जिस रास्ते से ये रथ गुजरता है, उस रास्ते में मौजूद श्रधालु उन पर रंगों गुलाल अबीर से होली खेलते है | आपको बतादे की ये शोभायात्रा सन` 1950 से परंपरागत रूप से निकाली जाती है | इस शोभायात्रा में सैकडो श्रधालु मौजूद थे, सभी इस होली के रंग में रंग गये।
वी ओ -- योगी के इस जुलुस में सैकडो लोग शामिल होकर योगी के साथ रंग में रंग जाते है | इस मौके पर प्रशासन की भी काफी मुस्तैदी दिखी मौके पर आलाधिकारियो के साथ पीएससी और गैर जनपद के फोर्सो के साथ साथ भारी पुलिस बल भी मुस्तैद दिखे | चूँकि इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री इस इस शोभायात्रा में शामिल थे, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे, और ड्रोन कैमरे के अलावा असलहो से लैस होकर सुरक्षा के पुक्ता इंतजाम किये गए है |

Comments