Gorakhpur,रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर गोरखपुर से लगा बधाईयों का तांता
Gorkhpur: रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। जैसे ही यह निर्णय लिया गया सोशल मीडिया पर भी रेखा गुप्ता को बधाई व शुभकामना संदेश मिलने का क्रम शुरू हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में भी संसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, दुर्गेश बजाज, विधायक महेंद्र पाल सिंह, विधायक विमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकनाएं दी हैं।
सांसद रवि किशन ने कहा कि पार्टी ने महिला शक्ति का एक बार फिर सम्मान किया है। इस निर्णय का स्वागत करते हैं और रेखा गुप्ता जी को ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बीजेपी पार्टी हाइकमान के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। दिल्ली की कमान संभालने से पूर्व रेखा गुप्ता जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। नारी शक्ति से दिल्ली के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात, पेश किया सरकार बनाने का दावा
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि रेखा गुप्ता जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। दिल्ली विकास के नए पथ पर अग्रसर होगा।
Comments
Post a Comment