पूर्वोत्तर रेलवे ने आज से लेकर 29 फरवरी तक 16 ट्रेनों ने निरस्त कर दिया है. इसी के साथ 18 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गयी है. जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है वो हैं

गोरखपुर ठंड के मौसम में अभी कोहरे का कहर शुरू भी नहीं हुआ कि बड़ी संख्या में ट्रेने लेट होने लगीं, खासकर त्यौहारों में चलाई गयी स्पेशल ट्रेनें 15 से 20 घंटे तक लेट हो गयी हैं. यात्री अभी इन परेशानियों से दो चार हैं ही कि पूर्वोत्तर रेलवे ने आज से लेकर 29 फरवरी तक 16 ट्रेनों ने निरस्त कर दिया है. इसी के साथ 18 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गयी है. जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है वो हैं


04 दिसम्बर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 12537/12538 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 01 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- 01 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15129/15130 गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 05 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15059/15060 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनल-लालकुआँ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 02 दिसम्बर, 2023 से 24 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14615/14616 लालकुआँ-अमृतसर-लालकुआँ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- गोरखपुर से 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 06 दिसम्बर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15058 आनन्द विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कानपुर सेन्ट्रल से 05 दिसम्बर, 2023 से 27 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- काठगोदाम से 04 दिसम्बर, 2023 से 26 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बलिया से 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 06 दिसम्बर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनल-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी

साथ ही कुछ अन्य ट्रेने जिन्हे अन्य रेलवे जोन ने निरस्त किया है पर वो ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से गुजरती हैं वो इस प्रकार हैं
- कामाख्या से 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 08 दिसम्बर, 2023 से 01 मार्च, 2024 तक चलने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- सीतामढ़ी से 03 दिसम्बर, 2023 से 02 मार्च, 2024 तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 01 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 04 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अम्बाला कैंट से 02 दिसम्बर, 2023 से 27 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14524 अम्बाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बनमंखी से 03 दिसम्बर, 2023 से 02 मार्च, 2024 तक चलने वाली 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- जयनगर से 07 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 05 दिसम्बर, 2023 से 27 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- जयनगर से 03 दिसम्बर, 2023 से 01 मार्च, 2024 तक चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2023 से 28 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज जं. से 01 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14723 प्रयागराज जं.-भिवानी एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के मध्य निरस्त रहेगी।
- भिवानी से 02 दिसम्बर, 2023 से 01 मार्च, 2024 तक चलने वाली 14724 भिवानी-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज जं. के मध्य निरस्त रहेगी।


Comments