कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी किया, दान

कार्तिक पूर्णिमा  के दिन नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी किया, दान 


गोरखपुर जिले में स्थित सभी नदियों पर  हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर दान देते श्रद्धालु नजर आ रहे है गोरखपुर राप्ती नदी सरयू गुर्रा घाटों पर  स्नान करने वालो की भीड़ देखने को मिली  है इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसलिए इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं।

 कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से भक्तों की आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं। इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान करना बहुत फलदाई है। ऐसे में आइए जानते हैं 
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते हैं। इसके अलावा इस माह में तुलसी जी का भी विवाह किया जाता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है।
 

Comments